देवबंद: बड़गांव में सीएचसी से सीवेज लाइन का लोहे का ढक्कन चोरी, पुलिस ने आरोपी को पकड़ा और कब्जे से चोरी का सामान बरामद किया
बडगांव थाना क्षेत्र में सीएचसी अम्बेहटा चांद से सीवेज लाइन का लोहे का ढक्कन चोरी करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी गया लोहे का ढक्कन भी बरामद कर लिया। सीएचसी अम्बेहटा चांद के मेडिकल ऑफिसर डॉ. यशवंत रैगर ने 10 सितंबर को पुलिस को तहरीर दी थी।