🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | चित्रकूट
### जोरवारा में गोलीकांड से सनसनी, महिला की मौत; पति गंभीर रूप से घायल
📍 मऊ थाना क्षेत्र, जनपद चित्रकूट
चित्रकूट के मऊ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जोरवारा में गोली मारने की घटना सामने आई है। पुलिस के अनुसार, श्यामआधार नामक युवक पर अपने ही गांव के निवासी श्यामलाल और उनकी पत्नी को अवैध असलहे से गोली मारने का आरोप है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने दोनों घायलों को सीएचसी रामनगर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल श्यामलाल को बेहतर उपचार के लिए स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय, प्रयागराज रेफर किया गया है।
पुलिस की कार्रवाई:
* महिला की मौत, पति की हालत गंभीर।
* घायल श्यामलाल को प्रयागराज में उपचार के लिए ले जाया गया।
* परिजनों से तहरीर लेकर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
* आरोपित की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दो टीमें गठित कर रवाना की गई हैं।
🎙️ देखिए एवं सुनिए — पुलिस अधीक्षक चित्रकूट श्री अरुण कुमार सिंह की बाइट।
रिपोर्ट: छोटेलाल, ब्यूरो चीफ चित्रकूट R हिंदुस्तान | पुख्ता खबरें, सच के साथ आपकी आवाज़