जिला एड्स नियंत्रण समिति के तत्वावधान में दिनांक 19 अगस्त, 2026 को जिला स्वास्थ्य समिति सभागार, सदर अस्पताल, मुजफ्फरपुर में HIV/AIDS से बचाव एवं नियंत्रण विषय पर इंटेंसिफाइड कैंपेन के सफल आयोजन हेतु जिला स्तरीय संयुक्त कार्यकारी समूह की संवेदीकरण बैठक आयोजित की गई। जिला जन-संपर्क पदाधिकारी, मुजफ्फरपुर श्री लोकेश कुमार झा ने इस बैठक की अध्यक्षता की। इसका मुख्य उद्देश्य युवाओं एवं आमजन को HIV/AIDS के प्रति जागरूक करना तथा संक्रमण की रोकथाम एवं नियंत्रण को बढ़ावा देना था। HIV की रोकथाम, सुरक्षित व्यवहार, HIV जांच, जागरूकता एवं HIV से जुड़े कलंक को कम करना जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर प्रतिभागियों को जागरूक किया गया। विदित हो कि जिलाधिकारी के निर्देश पर मुजफ्फरपुर जिला में एचआईवी—एड्स से बचाव एवं नियंत्रण के लिए युवाओं और आमजनों को जागरूक करने के उद्देश्य से इंटेसिफाईड कैंपेन प्रारंभ किया गया है। यह अभियान 12 अगस्त से शुरू हुआ है जो 12अक्टूबर तक संचालित होगा। अभियान के दौरान विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।
अभियान के दौरान होगी विभिन्न गतिविधियां:
इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला संचारी रोग पदाधिकारी डॉ सी के दास ने बताया कि अभियान के दौरान एचआईवी के संक्रमण के बारे में बताया जायेगा। साथ ही इसके रोकथाम एवं नियंत्रण के विषय में जागरूकता लायी जायेगी। गर्भवती महिलाओं के प्रसव पूर्व जांच के दौरान एचआइवी एवं सिफलिस की जानकारी देना है। एचआईवी एड्स के संबंध में जनजागरूकता लाने के लिए राज्य, जिला, प्रखंड एवं ग्राम स्तर पर विभिन्न सरकारी विभागों एवं प्रशासनिक इकाईयों के सहयोग से जागरूकता एवं एचआईवी जांच को बढ़ावा देना है।इस अभियान में शिक्षा विभाग, जीविका ग्रामीण विकास, पंचायती राज, सूचना एवं जनसंपर्क, नेहरू युवा केंद्र, राष्ट्रीय सेवा योजना, एनसीसी की भूमिका महत्वपूर्ण होगी। बताया कि स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा डोर—टू—डोर जाकर एड्स के संक्रमण के कारणों व बचाव पर जानकारी दी जायेगी। साथ ही 150 सरकारी एवं निजी स्कूलों में निबंध लेखन, पेटिंग प्रतियोगिता क्विज प्रतियोगिता, स्पीच आदि का आयोजन किया जायेगा।
बैठक में स्वास्थ्य विभाग, सिविल सर्जन, मुजफ्फरपुर, जिला संचारी रोग पदाधिकारी, एनएसएस, एनसीसी, शिक्षा विभाग, HLFPPT, पंचायती राज, DPM Health, DPM Jeevika , BSACS staff , DCM, BCM,ARP, LF, CSC ,NGO एवं अन्य संबंधित विभागों के प्रतिनिधि उपस्थित रहेl