लखीमपुर: राजापुर में आवास विकास द्वारा जमीन अधिग्रहण से नाराज किसान पंजाबी रसोई के पास पानी टंकी पर चढ़े, मौके पर पुलिस बल मौजद
राजापुर में आवास विकास के द्वारा जमीन अधिग्रहण करने से नाराज किसान शहर के पंजाबी रसोई के पास बनी पानी की टंकी पर चढ़कर प्रदर्शन करने लगे। पानी की टंकी पर करीब दो दर्जन से अधिक किसान पानी की टंकी पर चढ़ गए है और आत्मदाह की धमकी दे रहे हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर एसडीएम सदर श्रद्धा सिंह, नगर पालिका ईओ के साथ भारी पुलिस बल मौजूद है।