लखीमपुर: भंसडिया में प्राइवेट स्कूल में पढ़ाने वाले शिक्षक को इनकम टैक्स विभाग ने भेजा करोड़ों का नोटिस, पीड़ित पहुंचा SP के पास
सदर कोतवाली क्षेत्र के भंसडिया निवासी दिलीप मिश्रा गांव में ही एक प्राइवेट स्कूल में ₹3500 माह पर नौकरी वाले शिक्षक को इनकम टैक्स विभाग में 18 करोड रुपए की नोटिस भेजी है। दिलीप मिश्रा के आधार और पैन कार्ड का जालसाज ने दुरुपयोग कर एक प्लाईवुड फैक्ट्री का जीएसटी रजिस्ट्रेशन खमरिया में कराया और दूसरा बहराइच में कराया है। पीड़ित ने आज एसपी से गुहार लगाई है।