लखीमपुर: मोहम्मदाबाद गांव में शहीद बाबा मजार के पास खेत में बोरी में बंद मिली भगवान गणेश की अष्टधातु की बेशकीमती मूर्ति
थाना खीरी क्षेत्र मोहम्मदाबाद गांव के शहीद बाबा मजार के पास गुरुवार को खेत गए किसान को खेत में बंद बोरी दिखी। जैसे ही बंद बोरी को खोला गया किसान के होश उड़ गए। खेत में पड़ी बोरी के अंदर भगवान गणेश की अष्टधातु की बेशकीमती मूर्ति देखी गई है। मूर्ति मिलने के बाद गांव के लोग एकत्र हो गए। ग्रामीणों ने मामले की सूचना पुलिस को दी है।