लखीमपुर: जल निगम के पास अज्ञात युवक का पेड़ में फंदे से लटका मिला शव, पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजनों ने की शव की शिनाख्त
सदर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत एलआरपी चौकी क्षेत्र के जल निगम के पास एक अज्ञात युवक का पेड़ में फंदे शव बीते दिन लटका हुआ मिला था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था और पुलिस शव की शिनाख्त में लगी हुई थी। पोस्टमार्टम हाउस पहुंची अंजलि ने मृतक की पहचान अपने पति राम जीवन यादव पुत्र छोटेलाल निवासी गांव मेन्योरा के रूप में की है।