लखीमपुर: फूलबेहड़ कोतवाली पुलिस ने 10 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद कर एक महिला आरोपी को अग्गर खुर्द गांव से किया गिरफ्तार
सदर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत फूलबेहड़ कोतवाली पुलिस ने आज अग्गर खुर्द गांव से एक महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए महिला आरोपी के कब्जे से 10 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की है। गिरफ्तार किए गए महिला आरोपी के खिलाफ कोतवाली में आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने महिला आरोपी को आज न्यायालय में पेश किया है।