लखीमपुर: महेवागंज स्थित विभिन्न औद्योगिक प्रतिष्ठानों पर फायर ब्रिगेड की टीम ने की चेकिंग, आग से बचाव के लिए उपकरणों की करी जांच
लखीमपुर फायर ब्रिगेड की टीम ने गुरुवार को शहर से सटे महेवागंज स्थित विभिन्न औद्योगिक प्रतिष्ठानों पर आग से बचाव के लिए किए जाने वाले संसाधनों को चेक किया है। आग से बचाव के लिए उपकरण की जांच भी की है। इस दौरान फायर स्टेशन प्रभारी राहुल कुमार वर्मा व उनकी टीम ने औद्योगिक प्रतिष्ठानों का फायर ऑडिट किया है।अग्निशमन उपकरणो को चलाने का प्रशिक्षण दिया गया है।