सगमा: सगमा उत्क्रमित मध्य विद्यालय कुंबाकला में प्रबंधन समिति का पुनर्गठन, अमानत अंसारी बने अध्यक्ष
Sagma, Garhwa | Aug 21, 2026 धुरकी थाना अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय कुंबाकला में प्रबंधन समिति का निर्धारित कार्यकाल पूरा होने के बाद शुक्रवार 2बजे पुनर्गठन किया गया। विभागीय निर्देश के तहत पर्यवेक्षक अतिकुर रहमान, सहायक शिक्षक चंद्रशेखर राम तथा धुरकी पुलिस के एसआई अजय कुमार एवं पुलिस बल की निगरानी में चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया गया।