नबीनगर: नबीनगर थाना की पुलिस ने गुम हुई 20 वर्षीय युवती को बनारस रेलवे स्टेशन से सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंपा
नबीनगर थाना के पुलिस ने थाना क्षेत्र के एक गांव से गुम हुई 20 वर्षीय युवती को सकुशल बरामद कर लिया है. थानाध्यक्ष मनोज कुमार पांडे ने सोमवार की शाम 5:00 बजे बताया कि युवती को बनारस रेलवे स्टेशन से सकुशल बरामद कर लिया गया है. कानूनी प्रक्रिया पूरी कर युवती को परिजनों को सौंप दिया गया है.