नबीनगर: पटवा टोली मोड़ के समीप पुलिस ने 30 लीटर महुआ शराब के साथ एक बाइक जब्त की, एक शराब धंधेबाज गिरफ्तार
टंडवा थाना की पुलिस ने थाना क्षेत्र के पटवा टोली मोड़ के समीप से 30 लीटर महुआ शराब के साथ एक बाइक जब्त की है. मौके पर से एक शराब धंधेबाज को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार शराब धंधेबाज पलामू जिले के पिपरा थाना क्षेत्र के शोभिचक गांव निवासी गोरखा चौहान है. थानाध्यक्ष रामजी प्रसाद ने रविवार की शाम 4 बजे जानकारी दी है. बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर उसे जेल भेजा गया.