🚨 महराजगंज BREAKING NEWS
अखिलेश यादव पर पंकज चौधरी का तीखा हमला, बोले- घोषणा पत्र में सुशासन लिखने से इतिहास नहीं बदलता!
महराजगंज। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि घोषणा पत्र के पन्नों पर सुशासन लिख देने से इतिहास नहीं बदलता, अखिलेश यादव को अपने पुराने कारनामों का हिसाब देना होगा।
गठबंधन और सीट बंटवारे पर उन्होंने कहा कि सभी मिलकर फैसला करेंगे। वहीं ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के नए राजनीतिक समीकरणों पर कहा कि चुनाव लड़ने का अधिकार सभी को है।
पंकज चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यों तथा पार्टी कार्यकर्ताओं के दम पर यूपी में प्रचंड बहुमत से भाजपा सरकार बनने का दावा किया।
📢 अन्य खबरों और ताजा अपडेट के लिए जुड़े रहें पब्लिक महराजगंज न्यूज़ के साथ।
Public maharajganj
#PublicMaharajganj #Maharajganj #PankajChaudhary #AkhileshYadav #BJP #SP #UPPolitics #UPNews #everyone #followers #UttarPradesh #PoliticalNews #BreakingNews #UPNews