🚨 #बड़ी_खबर | महराजगंज
आनंदनगर में लगा वृहद रोजगार मेला, 20 से अधिक कंपनियां पहुंचीं, 50 से ज्यादा युवाओं को मिला नौकरी का नियुक्ति पत्र!
#महराजगंज। परमेश्वर सिंह मेमोरियल पीजी कॉलेज, आनंदनगर में गुरुवार को वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया गया। पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह ने फीता काटकर मेले का शुभारंभ किया।
रोजगार मेले में 20 से अधिक कंपनियों ने हिस्सा लिया और 2000 से अधिक रिक्त पदों के लिए स्टॉल लगाए। जिला सेवायोजन अधिकारी पंकज सिंह के मुताबिक, मेले में करीब 5000 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया, जिनमें से 50 से अधिक युवाओं का मौके पर ही चयन कर तत्काल नियुक्ति पत्र सौंपा गया।
मुख्य अतिथि बजरंग बहादुर सिंह ने कहा कि ऐसे रोजगार मेले बेरोजगार युवाओं को नौकरी के अवसर उपलब्ध कराने और उनके आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अशोक भारतीय सहित शिक्षकगण एवं अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
📢 युवाओं के लिए रोजगार की दिशा में बड़ी पहल!
अन्य खबरों और ताजा अपडेट के लिए जुड़े रहें पब्लिक महराजगंज न्यूज़ के साथ।
Public maharajganj
#PublicMaharajganj #Maharajganj #RojgarMela #EmploymentFair #JobFair #Anandnagar #Farenda #UPNews #UttarPradesh #YouthEmployment #JobOpportunity #BreakingNews #MaharajganjNews