विधायक चौराहे पर अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, युवक घायल
#महराजगंज। जनपद के फरेंदा थाना क्षेत्र अंतर्गत विधायक चौराहे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल हो गया। घायल की पहचान सचिन यादव, निवासी ग्राम मठिया इंदू के रूप में बताई जा रही है। हादसे में क्षतिग्रस्त बाइक का नंबर #DL6SBM6360 बताया गया है।
घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाए जाने की जानकारी सामने आ रही है। दुर्घटना के कारणों और टक्कर मारने वाले अज्ञात वाहन के संबंध में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।
Public maharajganj
#PublicMaharajganj #Maharajganj #Farenda #RoadAccident #BreakingNews #UPNews #MaharajganjNews