कुंडा: राजा भैया का सादगी भरा अंदाज, बेंती कोठी के सामने सड़क किनारे गोलगप्पे खाते वीडियो हुआ वायरल
प्रतापगढ़ के कुंडा से विधायक राजा भैया का एक वीडियो सोशल मीडिया पर गुरुवार शाम 5 बजे खूब वायरल हो रहा है। इसमें वह अपनी बेंती कोठी के बाहर सड़क किनारे एक ठेले पर खड़े होकर आम आदमी की तरह गोलगप्पे खाते नजर आ रहे हैं। राजा भैया का यह सहज और सादगीपूर्ण अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है और समर्थक इसे उनके जनता से जुड़ाव के रूप में देख रहे हैं।