सजेती के मवई भच्छन गांव में भैंस चराने गए 20 वर्षीय अनुज यादव का शव तालाब में उतराता हुआ मिला। थाना प्रभारी कमलेश राय ने रविवार सुबह 7:00 बजे बताया शनिवार देर शाम को शव बरामद हुआ है। पोस्टमार्टम के लिए भेज कर सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।अन्य आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।