इटाढ़ी: कुकुढ़ा में अवैध शराब पर छापेमारी, महिला समेत 2 अभियुक्त गिरफ्तार
Itarhi, Buxar | Oct 2, 2026 कुकुढ़ा गांव में पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए महिला समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर कुल 115 पीस शराब बरामद की है। थानाध्यक्ष पूजा कुमारी ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि गांव में कुछ लोगों द्वारा शराब छिपाकर रखी गई है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी की।