कोंडागांव: उमरकोट नाका के पास दो बाइकों के बीच हुई जबरदस्त टक्कर, हादसे में दोनों बाइक चालक घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
कोंडागांव थानाक्षेत्र अंतर्गत उमरकोट नाका के पास आज शुक्रवार की शाम 7:00 बजे दो बाईकों के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई। इस हादसे में आड़काछेपड़ा पारा निवासी प्रमोद कौशिक बुरी तरह घायल हो गया है। घायल युवक ने बताया की वह जामकोट पारा से वापस अपने घर आ रहा था उसी दौरान उमरकोट नाका के पास मोड़ में सामने से आ रहे बाइक चालक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दिया।