कोंडागांव: छत्तीसगढ़ विद्युत मजदूर यूनियन ने अपनी मांगों को लेकर कोंडागांव जिला कार्यालय में ADM और श्रम विभाग को ज्ञापन सौंपा
कोंडागांव में 4 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ विद्युत मजदूर यूनियन ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर कोंडागांव श्रम पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। यूनियन के जिला अध्यक्ष देवेंद्र गंजीर ने श्रम विभाग की उदासीनता की तीखी आलोचना की। इस संघ ने ADM चित्रकांत चार्ली ठाकुर को भी अपनी विभिन्न समस्याओं और मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा है।श्रम विभाग ने मांगो को लेकर आश्वासन दिया है।