थाना कादरीगेट के मोहल्ला लिंजीगंज निवासी 40 वर्षीय श्यामू पुत्र गंगादयाल अपने 30 वर्षीय भाई सुनील के साथ ई-रिक्शा से कादरीगेट से घर लिंजीगंज जा रहे थे। रास्ते में मोहल्ले के ही लोगों ने श्यामू और सुनील को लाठी डंडों और धारदार हथियार से पीट कर लहूलुहान कर दिया। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस को सूचना दी। जिला अस्पताल लोहिया में भर्ती कराया गया।