कोल: पहलगाम घटना के विरोध में करणी सेना ने खेरेश्वर चौराहे पर किया प्रदर्शन, आतंकवाद खत्म करने की मांग की
Koil, Aligarh | Apr 23, 2025 पहलगाम में हुई घटना के बाद देशभर में आक्रोश व्याप्त है। उक्त घटना के विरोध में बुधवार को करणी सेना का गुस्सा फूट पड़ा। करणी सेना के कार्यकर्ता और पदाधिकारी प्रदर्शन करते हुए खेरेश्वर चौराहे पहुंचे। खेरेश्वर चौराहे पर करणी सेना के द्वारा हाथों में तरह-तरह के पोस्टर बैनर लेकर जमकर प्रदर्शन किया गया है। इस दौरान आतंकवाद को खत्म करने की मांग की गई है।