लालगंज: निबावल गांव में बारिश के कारण कच्चे मकान की दीवार गिरने से महिला की मौत, पुलिस ने शव को भेजा पोस्टमार्टम हाउस
लालगंज थाना क्षेत्र के बरौधा चौकी अंतर्गत निबावल गांव में बुधवार की देर रात कच्चे मकान की दीवार गिर गई। मलवे में दबकर 45वर्षीया आशा देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद परिजन आनन फानन उपचार के लिए मिर्जापुर ले जा रहे थे कि रास्ते में महिला की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गुरुवार सुबह करीब 10:00बजे शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।