भंडरा: भंडरा के पीएम श्री विद्यालय में प्राथमिक शिक्षा निदेशक ने शैक्षणिक गुणवत्ता और डिजिटल सुविधाओं का जायजा लिया
पीएम श्री राजकीयकृत प्लस-2 उच्च विद्यालय, बिटपी में संचालित शैक्षणिक एवं गैर-शैक्षणिक गतिविधियों की गुणवत्ता परखने के उद्देश्य से स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, झारखंड के प्राथमिक शिक्षा निदेशक मनोज रंजन कुमार ने गुरुवार दोपहर करीब 12:30 बजे विद्यालय का निरीक्षण किया।