खुरई: खाद के लिए किसानों में मारपीट, रात भर लाइन में लगने के बाद भी नहीं मिला खाद, ऊपज मंडी में रही भीड़
Khurai, Sagar | Oct 28, 2024 खुरई में डीएपी खाद का वितरण तो हो रहा है लेकिन अव्यवस्थाओं के कारण किसानों को खाद लेने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जल्दी खाद लेने के लिए रात में ही लाइन लगा ली। सोमवार को सुबह 10 खाद का वितरण चालू हुआ तो किसानों में मारामारी चालू हो गई। एक किसान ने बताया कि वह रविवार की रात 22 नंबर था आज दोपहर 26 वें पर आ गया बाजू से लग ली जा रही खाद।