सिंगरौली: एसपी कार्यालय में पहुंची भाजपा झंडे वाली स्कॉर्पियो, एसपी के निर्देश पर यातायात प्रभारी ने मौके पर ही ब्लैक फिल्म उतरवाई
शनिवार को एक भाजपा झंडे वाली स्कॉर्पियो कार पर पुलिस ने कार्रवाई की है। घटना एसपी ऑफिस की है, जहां रंजीत नाम का व्यक्ति तीन अन्य युवकों के साथ अपनी स्कॉर्पियो लेकर पहुंचा। इसी दौरान एसपी ने गाड़ी पर लगी ब्लैक फिल्म देखी। उन्होंने तत्काल यातायात प्रभारी को को कार्रवाई के निर्देश दिए। स्टाफ ने मौके पर पहुंचकर गाड़ी से ब्लैक उतरवाई और ₹500 का जुर्माना लगाया।