सिंगरौली: ज़िला आरटीओ उड़नदस्ता का गहन जांच अभियान जारी, ₹5 लाख की राजस्व राशि की हुई वसूली
आरटीओ चेक प्वाइंट उड़नदस्ता द्वारा यात्री बसों में आपातकालीन खिड़की दरवाजे और किराया सूची की जांच की गयी वहीं माल वाहक गाड़ियों से ताबड़तोड़ चलानी कार्यवाही किया गया है। उक्त कार्यवाही आरटीओ के निर्देशन में चैक प्वाइंट प्रभारी अनिमेष जैन के द्वारा की गयी। अब तक आरटीओ चेक प्वाइंट्स द्वारा चलानी कार्यवाही कर लगभग पांच लाख रूपये शासकीय राजस्व वसूल किया गया है।