सिंगरौली: बाल हृदय जांच और निवारण के लिए NCL की 'नन्हा सा दिल' पहल का सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने किया शुभारंभ
शनिवार दोपहर 12 बजे भारत सरकार की मिनीरत्न कंपनी नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड ने जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित बच्चों की जीवन रक्षक सर्जरी हेतु “नन्हा-सा-दिल” पहल का शुभारंभ किया। इस दौरान कंपनी के मुख्यालय में आयोजित कर्यक्रम के दौरान सीधी-सिंगरौली के सांसद, डॉ. राजेश मिश्र बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। जहां सांसद नन्हा सा दिल एन सीएल की पहल का शुभारंभ किया।