कुंडा: जेठवारा पुलिस ने देवरिया बरा पुलिस बूथ के पास से नकली तमंचा ,कारतूस और चापड़ के साथ किया गिरफ्तार, भेजा जेल
जेठवारा पुलिस ने देवरिया बरा पुलिस बूथ के पास से नकली तमंचा ,कारतूस और चापड़ के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार अभियुक्त का नाम दिनेश कुमार शर्मा उर्फ उस्ताद पुत्र शिवबहादुर शर्मा उर्फ कल्लू निवासी ग्राम चन्दईपुर उर्फ चनईया थाना जेठवारा है। अभियुक्त के पास से नकली तमंचा, 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर व 01 अदद लोहे का चापड़ भी पुलिस ने बरामद किया है।