कुंडा: हथिगवां पुलिस ने पत्नी को जहर देकर हत्या करने के मामले में वांछित अभियुक्त को
फूलमती मंदिर के पास से किया गिरफ्तार
हथिगवां पुलिस ने पत्नी को जहर देकर हत्या करने के मामले में वांछित अभियुक्त को फूलमती मंदिर के पास से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त का नाम प्रवीण कुमार उर्फ रामू पाण्डेय पुत्र स्व0 नन्हेंलाल निवासी ग्राम अख्तियारी कोटिला थाना हथिगवां है।अभियुक्त की निशानदेही पर नवीपुर पुल कौशाम्बीके पास से घटना में प्रयुक्त 02 शीशी में कीटनाशक दवायें भी बरामद की गईं है।