कुंडा: सरैया प्रवेशपुर मे कलयुगी पति ने दिया पत्नी और मां को जहर,उपचार के दौरान पत्नी की मौत, आरोपी गिरफ्तार
हथिगवां इलाके के सरैया प्रवेशपुर मे कलयुगी पति ने आशनाई के चक्कर में अपनी पत्नी और मां को जहर दे दिया। इलाज के दौरान पत्नी की मौत हो गई जबकि मां की हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना पर मृतका के मायके वाले पहुंचे और शिकायत पुलिस से की पुलिस से किया। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है ।