कुंडा: सराय महासिंह गांव की महिला की जमीन पर कब्ज़ा, किसान यूनियन के पदाधिकारी ने किया एसडीएम कुंडा का घेराव, नारेबाजी
किसान यूनियन संगठन के पदाधिकारी बबलू सिंह ने एसडीएम कुंडा को दिए गए शिकायती पत्र में आरोप लगाया की जेठवारा इलाके के सराय महासिंह गांव की सुषमा सिंह की जमीन पर दबंगो ने जबरन कब्जा किया है। कई बार शिकायत करने के बावजूद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई जिसके बाद किसान मोर्चा के पदाधिकारी ने एसडीएम कुंडा के घेराव करते हुए जमकर नारेबाजी की।