ज्ञानपुर: डेरवा गंगा घाट पर बड़ी मां के अंतिम संस्कार के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से पीआरडी जवान की मौत
डेरवा गंगा घाट पर आकाशीय बिजली गिरने से पीआरडी जवान जयप्रकाश सरोज (45) की मौत हुई। घटना के बारे में बताया जाता है कि जयप्रकाश अपनी बड़ी मां लखपति देवी (65) के निधन होने पर पूरे परिवार के साथ डेरवा गंगा घाट पर अंतिम संस्कार में गए थे। बड़ी मां का शव जल रहा था तभी बिजली की कड़क और बर्षात होने लगी और आकाशीय बिजली जयप्रकाश के ऊपर गिर गई और उनकी मौत हो गई।