भानपुरा: राहगीर अभियान के तहत कई गांवों में अतिक्रमण हटाया गया, 4 किमी रास्ता चालू कराया
गरोठ उपखंड में शासकीय रास्तों से अतिक्रमण हटाने के लिए चलाए जा रहे राहगीर अभियान के तहत मंगलवार को कई गांवों में कार्रवाई की गई। अभियान के अंतर्गत ग्राम छायन, किलगारी, लोटखेड़ी, देथली बुजुर्ग, सांदलपुर एवं संधारा में जनसहयोग और किसानों की मौजूदगी में अतिक्रमण हटाया गया।