गुमला: बंगरू गांव में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
Gumla, Gumla | Aug 8, 2026 सदर थाना क्षेत्र के बंगरू गांव निवासी राजेश टोप्पो (22) ने शुक्रवार देर रात पेड़ में रस्सी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने पर गुमला पुलिस की टीम एएसआई अम्पा हेंब्रम के नेतृत्व में मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार किया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया।