मोदनगंज: नाला की अतिक्रमित जमीन पर प्रशासन का चला बुलडोजर
गोपालगंज बाजार में बुधवार को स्थानीय प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर नाले के जमीन पर हुए अतिक्रमण को हटवाया। इस दौरान कार्यपालक पदाधिकारी अनु राय समेत पुलिस बल के जवान मौजूद थे। दरअसल ग्रामीणों ने वर्षा के बाद हुए जल जमाव के निकासी को लेकर सहयोग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराया था जिसके बाद प्रशासन ने यह कार्रवाई की है।