💔 “हे छठी माई, हम्मर बेटा के लौटा द…!”
एक मां की यह दर्दभरी पुकार सुनकर शायद पत्थर दिल इंसान की आंखें भी नम हो जाएं। छठी माई के सामने आंचल फैलाकर रोती-बिलखती मां की आंखें बस अपने 16 साल के बेटे को तलाश रही थीं, लेकिन किस्मत ने उसकी दुनिया ही उजाड़ दी।
बिहार के समस्तीपुर से एक बेहद दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। यहां छठ घाट बनाने के दौरान रील्स वीडियो शूट करने के क्रम में एक 16 वर्षीय किशोर गहरे पानी में चला गया और देखते ही देखते लापता हो गया।
मृतक की पहचान आदर्शनगर निवासी रामू दास के 16 वर्षीय पुत्र गोलू कुमार के रूप में हुई है।
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजनों और स्थानीय लोगों में चीख-पुकार मच गई। बच्चे की तलाश में लगातार कोशिशें की जाती रहीं। मां की उम्मीद हर पल यही थी कि उसका बेटा सकुशल वापस लौट आएगा।
लेकिन करीब 5 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद BRB कॉलेज कैंपस स्थित पोखर से गोलू का शव बरामद किया गया।
समस्तीपुर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।
सबसे हृदयविदारक दृश्य उस मां का था, जो छठी माई के सामने आंचल फैलाकर अपने लाल की सलामती की गुहार लगा रही थी। उसकी जुबान पर बस एक ही बात थी—
“हे छठी माई, हम्मर बेटा के लौटा द…!”
लेकिन अब घर का चिराग वापस नहीं लौटेगा। जिस बेटे के भविष्य के सपने मां-बाप ने संजोए थे, वह हमेशा के लिए दुनिया छोड़ गया।
यह हादसा हम सभी के लिए एक गंभीर चेतावनी है। रील्स और वीडियो बनाने का शौक अपनी जगह है, लेकिन पानी के किनारे या गहरे जलाशयों में जरा-सी लापरवाही जिंदगी छीन सकती है।
ईश्वर मासूम गोलू की आत्मा को शांति दें और परिवार को इस असहनीय दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें।
ॐ शांति! भावभीनी श्रद्धांजलि। 🙏💔