पिपरा: हरिहरगंज थाना परिसर में मनी सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती
छात्र-छात्राओं ने पुष्प अर्पित कर लौह पुरुष को किया नमन
Pipra, Palamu | Oct 31, 2026 हरिहरगंज थाना परिसर में शनिवार के शाम 6 बजे पुलिस इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी देवव्रत पोद्दार की अध्यक्षता में सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर सीता प्लस टू उच्च विद्यालय और बालिका उच्च विद्यालय, हरिहरगंज के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान सरदार वल्लभभाई पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।