शिवहर: कल शिवहर जिला में 2 घंटा तक बिजली सेवा रहेगी बाधित, विद्युत कार्यपालक अभियंता
विद्युत कार्यपालक अभियंता छविंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि 33 हजार वोल्ट में मरम्मती का कार्य किया जाएगा. जिसको लेकर सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक बिजली सेवा बाधित रहेगी. उन्होंने बताया कि टाउन फीडर, फतहपुर फीडर, सदर अस्पताल फीडर, परदेसिया फीडर, डुमरी फीडर, पिपराही फीडर, नयागांव फीडर और पुलिस लाइन फीडर में 10 बजे लेकर 12 बजे तक बिजली सेवा बाधित रहेगी।