शिवहर: शिवहर जिला में 3 दिन बाद बागमती नदी के जलस्तर खतरे के निशान से आया नीचे, जिला पर टला बाढ़ का खतरा
एसडीएम अविनाश कुणाल बताया कि नेपाल में लगातार हो रही भारी बारिश से शिवहर जिला के बागमती नदी पुरे उफान पर बह रही थी. पिछले तीन दिनों से बागमती नदी खतरे के निशान 88 सेंटीमीटर ऊपर बह रही थी. तीन दिन बाद अब बागमती नदी का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे आ गया है. जिससे फिलहाल जिला पर बाढ़ का खतरा टल गया है. फिर भी जिला प्रशासन लगातार जलस्तर पर निगरानी रख रही है।