नरकटिया: सदर अनुमंडल दंडाधिकारी के निर्देश पर रोहिनिया में आम गैरमजरूआ सड़क से अतिक्रमण हटाया गया : प्रभारी सीओ सुनील कुमार
रोहिनिया से सदर अनुमंडल दंडाधिकारी के निर्देश पर गैरमजरूआ सड़क से अतिक्रमण हटाया गया। जानकारी देते हुए प्रभारी सीओ सह बीडीओ बंजरिया सुनील कुमार ने बताया कि गांव के हीं मौजेलाल मुखिया,मुन्नीलाल मुखिया व मेघु मुखिया के द्वारा सड़क का अतिक्रमण कर निर्माण कर लिया गया था। जिससे विदेशी मुखिया का मार्ग अवरुद्ध हो गया था। जिसे प्रशासन की उपस्थिति में हटाया गया है।