नरकटिया: पंसस विजय पासवान के बाइक में अचानक सेमरा में लगी आग,धू-धू कर जलने लगा बाइक बड़ी मुश्किल से कूदकर बचाई जान
सेमरा के पंचायत समिति सदस्य विजय पासवान के बाइक में अचानक आग लग गई। आग लगते देख वह बाइक से कूद कर किसी तरह जान बचाई। पंसस ने बताया किवह अपनी आर 1 बाइक से घर से मोतिहारी आ रहा था। तभी उसका बाइक जलने लगा। आस पास के लोगों के सहयोग से किसी तरह आग पर काबू पाया। बता दें कि वह अपनी बाइक दो माह पूर्व ही लिया था। मामले को लेकर वह एजेंसी से शिकायत किया है।