नरकटिया: सेमरा बाजार स्थित SBI के एटीएम को काटकर अज्ञात चोरों ने चुराए पैसे, जांच में जुटे पुलिस व बैंक कर्मी
सेमरा बाजार स्थित SBI के एटीएम को शुक्रवार देर रात काटकर अज्ञात चोरों ने पैसे की चोरी कर ली। जानकारी देते हुए तुरकौलिया थानाध्यक्ष सुरेश प्रसाद यादव ने बताया कि सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने एटीएम को सील कर दिया। शनिवार को बैंक कर्मी पहुंचकर पैसे निकासी व डाली गई राशि का हिसाब कर रहे हैं। गिनती के बाद ही चोरी हुई रकम का पता चल पाएगा।