नरकटिया: फूलवार नाका में एक सप्ताह के अंदर कार्य शुरू होने पर थानाध्यक्ष इंद्रजीत पासवान का जन प्रतिनिधियों ने किया स्वागत
बंजरिया थाना अंतर्गत फूलवार नाका खुलने के एक सप्ताह के अंदर पूरी तरह कार्य करने लगा है। इस अवसर पर नाका पहुंचे थानाध्यक्ष इंद्रजीत पासवान का स्थानीय जन प्रतिनिधियों ने जोरदार स्वागत किया। मौके पर थानाध्यक्ष ने कहा कि नाका के अधिकारी को शराब बनाने वालों व तस्करी करने वालों पर पूरी तरह लगाम लगाने का निर्देश दिया गया है। इसको लेकर जिले से गाड़ी व पुलिस बल भी उपलब्ध कराई गई है।