नरकटिया: बुढ़वा में 3 लोगों के घर में आग लगने से ₹1 लाख का सामान जलकर हुआ खाक, एक युवक झुलसा
रोहिनिया पंचायत के बुढ़वा में 3 लोगों के घर में आग लगने से एक लाख रुपए का सामान जलकर राख हो गया है जबकि एक युवक झुलस गया है। मामले में पीड़ित गुरुवार को स्थानीय थाना व सीओ को सनहा देंगे। जानकारी देते हुए वार्ड सदस्य नागेंद्र सिंह ने बताया कि आग बिदेशी साह, विकास साह व विद्यानन्द साह के घर में लगी थी।