डंपर की टक्कर से पान की गुमटी में घुसी डीसीएम, चालक बाल-बाल बचे
जायस, अमेठी। बांदा-टांडा हाईवे पर रविवार तड़के करीब चार बजे आरजीपीटी के सामने पीछे से आ रहे डंपर ने डीसीएम में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से अनियंत्रित हुई डीसीएम सड़क किनारे स्थित पान की गुमटी में जा घुसी। हादसे में डीसीएम और डंपर क्षतिग्रस्त हो गए, जबकि दोनों वाहनों के चालक बाल-बाल बच गए। गनीमत रही कि घटना के समय गुमटी पर कोई मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
Amethi Police जायस नगर पालिका
Amethi, Amethi | Nov 22, 2026