लखीसराय: सावन खेरमा गांव में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट में महिला जख्मी, सदर अस्पताल में हुआ उपचार
लखीसराय जिले मे तेतराहट थाना अंतर्गत सावन खेरमा गाँव मे आपसी विवाद मे हुए मारपीट मे एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी। जिसकी सूचना ग्रामीणों द्वारा पुलिस को दी गई जिसके बाद तत्परता दिखाते हुए 112 पुलिस कर्मियों ने घायल को इलाज के लिये सदर अस्पताल मे भर्ती कराया। घायल महिला की पहचान सावन खेरमा निवासी सरोवर यादव की पत्नी सुलेखा देवी के रूप मे की गयी है।