प्रतापगढ़: प्रतापगढ़ पुलिस अधीक्षक ने एक इंस्पेक्टर और 14 सब इंस्पेक्टर का किया तबादला
प्रतापगढ़ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अनिल कुमार ने जिले के विभिन्न स्थानों में तैनात एक इंस्पेक्टर और 14 सब इंस्पेक्टर का बुधवार को तबादला कर दिया। जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि इंस्पेक्टर अयोध्या कुमार को पुलिस लाइन प्रतापगढ़ से अतिरिक्त निरीक्षक थाना पट्टी बनाया गया है। जबकि उपनिषद धर्मेंद्र कुमार को पुलिस लाइन से थाना पट्टी भेजा गया।