प्रतापगढ़: नरी गांव के पास बाइक की टक्कर से साइकिल सवार युवक घायल हुआ
अमेठी जनपद के संग्रामपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत शीतला गंज निवासी रवि कुमार वर्मा उम्र करीब 26 वर्ष मंगलवार की शाम घरेलू काम के चलते अंतू थाना क्षेत्र के कटका बाजार आया हुआ था। सामान की खरीदारी करने के बाद वह साइकिल से वापस अपने घर लौट रहा था। जब वह अंतू क्षेत्र के नरी गांव के पास पहुंचा तो सामने से आ रहे अज्ञात बाइक की उसके साइकिल में जोरदार टक्कर हो गई ।