प्रतापगढ़: मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में युवक की कुंड में डूबने से दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम
कोठियाही गांव निवासी देव प्रकाश तिवारी का एकलौता बेटा उत्कर्ष तिवारी 24 वर्ष 16 सितंबर सोमवार की सुबह कानपुर से अपने ग्यारह दोस्तों के साथ बुलेट मोटरसाइकिल से मध्य प्रदेश राज्य के पन्ना घूमने गए हुए थे। वृहस्पति कुंड में देर शाम स्नान करने के दौरान पैर फिसल गया। वह कुंड में समा गया। रात होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन नहीं हो पाया।